फूल-मालाओं व साफा पहनाकर किया सम्मान, अमन-चैन की दुआओं की अपील

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (जम) हज-
2026 के लिए रवाना होने वाले 16 जायरीन के सम्मान में अल्फिया कन्फेक्शनरी की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों को फूल-मालाओं व साफा पहनाकर गर्मजोशी से विदाई दी गई।
कार्यक्रम में हाजी अहमद हुसैन व अली मंसूरी ने हज यात्रा को सौभाग्य बताते हुए जायरीन से मक्का-मदीना में देश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ करने की अपील की। अंत में सभी यात्रियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सफल व मंगलमय सफर की कामना की गई।